करोल बाग हादसे में गयी 12 वर्ष के मासूम की जान, आंखें भिगो देगी अमन की कहानी

दिल्ली में मकान के मलबे में दबकर मृत्यु का शिकार हुआ एक 12 वर्ष का अमन काम सीखने के लिए अपने मामा के साथ दिल्ली में आया

दिल्ली में मकान के मलबे में दबकर मृत्यु का शिकार हुआ एक 12 वर्ष का अमन काम सीखने के लिए अपने मामा के साथ दिल्ली में आया था। उसने घर से निकलते वक्त मां से बोला कि मेरी बिलकुल चिंता मत करना।

उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। अमन के गांव के निवासी आरिफ ने बताया कि वह कार्य सीख कर घर के आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए अपने गांव के लोगों के साथ आया था।

आरिफ ने बताया कि बापा नगर में रामपुर यूपी से कम से कम 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। अमन के घर में मां महफूजा और बहन है। अमन के घर की आर्थिक हालत भी सही नहीं है। उसकी मां गांव में मजदूरी कर परिवार चलाती है।

इकलौता बेटा, जो बड़ा होकर मां का सहारा बनी वाला था, अब वह उससे छिन गया। आरिफ ने कहा कि महफूजा पर पहले पति की मृत्यु का गम और अब बेटे की मौत की खबर उन पर पहाड़ बनकर टूट गयी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!