दिल्ली में 15 वर्ष के लड़के की चाकू से हत्या कर दी गयी, निजी दुश्मनी का मामला
देश राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, दिल्ली के एक इलाके में कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग

देश राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, दिल्ली के एक इलाके में कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़के की चाकू से हत्या कर दी. इस हादसे को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. अब पुलिस हर तरह से मामले की जाँच कर रही है. लड़के के घर में मातम का माहौल हो गया है.
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस हादसे में जानकारी देते हुए पीटीआई को खा कि मंगलवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक 15 साल के लड़के की उसके घर के नजदीक ही कुछ लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी.
पुलिस अफसर के अनुसार, नाबालिग मृतक की पहचान मनीष से हुई है. जिसकी लाश शाम के समय एच ब्लॉक में एक लावारिस हालत में पाया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस लड़के के घर वाले उसी वक्त उसको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।
वहां पर छानबीन और जांच के चलते एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आपसी दुश्मनी लग रहा है, पर सभी संभावित कोणों से जांच हो जा रही है. पुलिस ने मृतक के सभी घर के लोगो के बयान दर्ज किए हैं तथा इलाके से सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र की है.









