दिल्ली के विकासपुरी में 24 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन अपराध की कोई न कोई घटना सामने आ रही है। हत्या, गोली चलने के साथ अपराध की बाकि के मामले से

देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन अपराध की कोई न कोई घटना सामने आ रही है। हत्या, गोली चलने के साथ अपराध की बाकि के मामले से आम लोग काफी दहशत में हैं। अब दिल्ली के विकासपुरी में एक युवक की से वारकर उसकी हत्या की गयी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के अर्जुन कैंप इलाके में एक 24 साल के युवक से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में सबकुछ।

क्यों की गई हत्या?
अर्जुन कैंप इलाके में चाकू लगने से मृत शख्स की शिनाख्त सन्नी से हुई है। सुचना के अनुसार, सन्नी की हत्या आपसी झगड़े में चाकू गोदकर हत्या की गयी है। सन्नी का दो और युवकों से किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उन्होंने सन्नी को चाकू मारा। चाकू लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल सन्नी को स्पाइनल हॉस्पिटल में लेकर गए। हालांकि, यहां अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया?
चाकू मारकर युवक की हत्या करने की इस मामले को लेकर विकासपुरी नार्थ थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने हादसे की जांच भी शुरू की है। बताया गया कि मंगलवार की रात में झुग्गी नंबर 146 अर्जुन कैम्प के सामने दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसी के बाद हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!