भीख मंगवाने के लिए किया 4 वर्ष के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने सुलझाया मामला
देश की राजधानी दिल्ली में एक 4 वर्ष के बच्चे के अपहरण का मामला आया है. वता दें, दिल्ली पुलिस के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि 12

देश की राजधानी दिल्ली में एक 4 वर्ष के बच्चे के अपहरण का मामला आया है. वता दें, दिल्ली पुलिस के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि 12 जुलाई को दोपहर में लगभग 3 बजे उन्हें एक कॉल प्राप्त हुई थी जिसमें लाल किले के नजदीक परेड ग्राउंड से एक 4 वर्ष
के बच्चे को गायब होने के बारे में कहा था. पीड़िता रुखसाना ने बताया कि वह 11 जुलाई को परेड ग्राउंड की पार्किंग के पास 4 वर्ष के बच्चे के सोई थी परसो जब वह अगले दिन उठी तो बच्चा गायब था. जिसके बाद काफी देर अपने बच्चे को खोजा पर उसे उसका बच्चा नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था.
कोतवाली पुलिस की टीम ने जांच शुरू की और यह वारदात हुई की वहां पर लगे करीब 370 सीसीटीवी कैमरा की फुटेज जाँची. फुटेज में एक संदिग्ध नज़र आया जो वहां पर पहले से ही घूम रहा था पर अंधेरा होने के कारन से उसकी तस्वीर अधिक साफ नहीं दिखी. जिसके बाद जिस रास्ते से वह गया वहां कैमरा की फुटेज देखि गयी और पता चला कि आरोपी बच्चे को लेकर जामा मस्जिद गया और वहां से ई रिक्शा पर चावड़ी बाजार और दिल्ली रेलवे स्टेशन गया.
इसके बाद एक मुखबिर के जरिए पता चला कि आरोपी बच्चों के साथ गांधी पार्क में है और वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाला है. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया गया. बच्चे को भी सुरक्षित तरीके से उससे छुड़ा लिया गया. 53 साल के आरोपी शेखू ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के शामली का रहने वाला है और फिलहाल चांदनी चौक के गांधी पार्क में रहता है. वह पेशे से भिखारी है.
आरोपी ने कहा कि वह अपनी साली की हत्या के आरोप में 7 वर्ष जेल में रहने के बाद बाहर आया है. उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है. कुछ दिन पहले ही उसके बेटे की मौत हो गई और जिससे वह काफी दुखी था. पुलिस के अनुसार, आरोपी कभी चोरी करता था, तो कभी भीख और उसे नशे का लत लग गयी है. उसने जब परेड ग्राउंड में बच्चे को अगवा कर लिया और वह बच्चे को लेकर मेरठ ले जाकर भीख मंगवाता पर उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया.









