दिल्ली में बन रहा है इस मार्ग में 6 लेन का फ्लाईओवर, केजरीवाल और सिसोदिया रखेंगे नीव
ऐसे में अब जल्द ही दिल्ली यूपी बॉर्डर से आनंद विहार तक मार्ग को सिग्नल फ्री छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है

देश की राजधानी दिल्ली में बहुत से निर्माण किये जा रहे है जिसके चलते लोगों को सुविधाएं मिल सके। ऐसे में सरकार पूरी कोशिश कर रही है की लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके जिसके चलते जल्द ही एक नया 6 लेन का फ्लाईओवर बनने जा रहा है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि दिल्ली में जाम से यात्रियों को मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार पूरी कोशिश कर रही है नए निर्माण के जिससे वह अपने स्थानों पर जल्दी पहुंच सके और प्रदूषण भी कम फैले। ऐसे में अब जल्द ही दिल्ली यूपी बॉर्डर से आनंद विहार तक मार्ग को सिग्नल फ्री छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।
जिसकी तैयारी शुरू हो गयी है और लोक निर्माण विभाग इस परियोजना पर काम कर रहा है। इस निर्माण कि बात करे तो इसमें 254 करोड़ की लागत लगने वाली है। साथ ही इस 6 लेन के फ्लाईओवर को बनने से इस रास्ते पर पड़ने वाली तीन रेडलाइट्स को खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल शाम 4 बजे इस फ्लाईओवर का फॉउंडेशन स्टोन रखेंगे।
हालाँकि, यह फ्लाईओवर दिल्ली यूपी सीमा से शुरू होकर आनंद विहार बस अड्डे तक बनेगा और अभी इस फ्लाईओवर को बनने में करीब 18 महीने लगेंगे। इस लाइन की खास बात यह है कि इसके बनने से लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा जो प्रतिदिन यूपी से दिल्ली और दिल्ली से यूपी आने जाने के लिए इन रास्तों का इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली से शिमला जाना हुआ और भी आसान, आज से शुरू हुई पहली फ्लाइट










