दिल्ली के मुंडका में बाइक सवार ने सिक्योरिटी गार्ड को मरी जोरदार टक्कर, हुई मौत
मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार बाइक चालक ने ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। इससे सिक्योरिटी

मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार बाइक चालक ने ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। इससे सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सिक्योरिटी गार्ड की पहचान रणहौला के राजेश मिश्रा के रूप में हुई है।
मुंडका थाना पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। चालक बाइक व बाइक के पीछे बैठे नाबालिग को वहीं पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और नाबालिग को अपनी हिरासत में ले रखा है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बाघरा के नवाब रहमानी ने पुलिस को कहा कि वह पास ही झुग्गी में रहते हैं और वेल्डिंग का कार्य करते हैं।
मंगलवार की सुबह वह टहलने के लिए गए गए थे, तभी उन्होंने देखा कि बाइक पर बैठे दो लोग तेज स्पीड से आ रहे थे।
चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनकी झुग्गी के सामने ड्यूटी दे रहे सिक्योरिटी गार्ड राजेश मिश्रा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश का सिर फट गया और उनका हाथ पूरी तरह से टूट गया और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। खून में लथपथ राजेश को देख आरोपित बाइक और बाइक पर पीछे बैठे नाबालिग को वहां पर ही छोड़कर भाग गया।
पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे राजेश मिश्रा खून से लथपथ पड़े थे। उनका सिर फटा और हाथ टूटा हुआ था। पास ही क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल से सूबुत इकट्ठा किए गए।









