रोहिणी में डूबने से बच्चे की हुई मौत, नहाने के लिए गया मासूम

देश की राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-20 में डीडीए के डिस्ट्रिक्ट पार्क में बने हुए छठ घाट में शनिवार की शाम

देश की राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-20 में डीडीए के डिस्ट्रिक्ट पार्क में बने हुए छठ घाट में शनिवार की शाम को दोस्तों के साथ नहाने गए एक 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे की शिनाख्त तरुण से रूप में हुई है।

अमन विहार थाना में पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। तरुण पिता प्रवेश, मां दीपाली, बड़ी बहन मनीषा और 4 साल के भाई हिमांशु के साथ अमन विहार में रहता था। वह पास के ही दिल्ली नगर निगम के स्कूल में तीसरी क्लास में पढता था।

मामा ज्ञान प्रकाश ने कहा तरुण के पिता प्रवेश मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी हैं और रोहिणी के एक माल के अंदर काम करते हैं। शनिवार की दोपहर को ढाई बजे तरुण मां से खेलने का बोलकर घर से 1.5 किलोमीटर दूर पार्क में गया था। रात आठ 8 बजे जानकारी मिली कि उनके बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गई है।

सुरक्षाकर्मी विजय ने कहा कि उन्होंने ही तरुण को पानी से बाहर निकाला। पार्क में रोजाना तीन सुरक्षाकर्मी होते हैं। लेकिन घटना वाले दिन दो सुरक्षाकर्मी छुट्टी पर थे। वह छठ घाट से काफी दूर थे, अन्य बच्चों की चीख पुकार सुनकर वह वहां पहुंचे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पार्क सड़क से काफी नीचे है। बारिश का पानी पार्क में भर जाता है। इस दौरान कई बच्चे यहां नहाने के लिए आते हैं। उन्हें मना करने पर वे अपशब्द कहते हैं। पत्थर फेंककर मारने लगते हैं। यहां हर समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। काफी बार पुलिस आती है तो यह सब वहां से भाग जाते हैं। हाल ही में बनी हुई पार्क की दीवार को भी असामाजिक तत्वों ने तोड़ा है। यहां नियमित रूप से पुलिस की गश्त भी जरूरी है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!