पांचवीं कक्षा के छात्र ने मोबाइल पर 11 घंटे खेला गेम, फिर फंदा लगाकर दी जान

देश की राजधानी दिल्ली में पांचवीं कक्षा के छात्र ने निहाल विहार क्षेत्र में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जब मामले की शुरुआती

देश की राजधानी दिल्ली में पांचवीं कक्षा के छात्र ने निहाल विहार क्षेत्र में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जब मामले की शुरुआती जांच में पता लगा कि छात्र करीब 11 घंटे से मोबाइल फोन में गेम खेल रहा था। उसके मोबाइल फोन में पबजी जैसा गेम खेलने में व्यस्त है। बच्चे की खुदकुशी से घरवाले सदमे में है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि हादसा अंबिका विहार, निहाल विहार का है। यहां पर लक्ष्मण खींची छोटे बेटे सोनू (8) के साथ मिलकर रहते थे। बड़ा बेटा आगरा में पढाई करता है। लक्ष्मण वीरवार को पत्नी के साथ काम पर गए थे, जबकि सोनू घर पर ही था। लक्ष्मण शाम को काम से लौटे, तो घर के सामने भीड़ जुटी थी। उनको पड़ोसियों ने कहा कि उनके बेटे ने चुन्नी से फंदा लगाया है।

पड़ोस में रहने वाली महिला ने बच्चे को सबसे पहले फंदे पर लटके हुए देखा। लक्ष्मण ने संदेह जाहिर किया कि उनके बेटे की हत्या कर उसे लटकाया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम के चलते बच्चे के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने खुदकुशी की है।

गेम में हथियार खरीदने के लिए लगाए जाते हैं पैसे
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि माता-पिता ने बच्चे को अलग से मोबाइल फोन दिलवा रखा था। जिसमें में पबजी जैसा फ्री फायर मेक्स गेम व यू-ट्यूब मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने मोबाइल पर 8 से 11 घंटे तक गेम खेला।

इस गेम में हथियार खरीदने के लिए पैसे लगाए जाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि बच्चे ने ज्यादा पैसे लगा दिए हों। हालांकि पिता का कहना है कि मोबाइल में रिचार्ज नहीं था। पुलिस उपायुक्त में बताया है, बच्चे के फोन की जांच करवाई जा रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!