RTV ड्राइवर्स और E-Riksha ड्राइवर्स के बीच छिड़ा घमासान

बैटरी रिक्शा वालो की वजह से उनके काम पर भी बुरा प्रभाव पढ़ रहा है। RTV मालिकों ने ई-रिक्शा चालकों पर एक गंभीर आरोप लगाया है।

दिल्ली के पीरागढ़ी चौक पर कल RTV ड्राइवर्स ने धरना प्रदर्शन किया। RTV के मालिकों का कहना है कि ई-रिक्शा चलाने वालो के पास रोड़ पर गाड़ी चलाने का परमिट ही नहीं है और न ही कोई ड्राइविंग लाइसेंस है

साथ ही उन्होंने कहा, बैटरी रिक्शा वालो की वजह से उनके काम पर भी बुरा प्रभाव पढ़ रहा है। आपको बता दें इसके अलावा RTV मालिकों ने ई-रिक्शा चालकों पर एक गंभीर आरोप लगाया है।

आरोप यह है कि, ई-रिक्शा चालाने वाले लोगों ने उनके एक ड्राइवर को धमकी दी और उसपर हमला तक कर दिया। इसी बात पर गुस्साए RTV मालिकों और ड्राइवर्स ने कल दिल्ली में स्ट्राइक कर दी।

बहरहाल, इस मामलें का दूसरा पक्ष देखें तो ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि RTV का स्टाफ़ उनके साथ ग़लत व्यवहार करता है, ई-रिक्शा रोक कर ज़बरन उनकी चाबी छीन ली जाती है

वहीँ सवारी तक को रिक्शा से उतार दिया जाता है। ग़ौरतलब है कि कई बार इन लोगों के ऊपर लाठी तक से हमला कर दिया जाता है। साथ ही उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है।

Insta loan services

ये भी पढ़े : तिहाड़ जेल में 2 कैदियों के बीच हुई खूनी झड़प

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!