इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़की तस्वीर की पोस्ट, हुआ गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे युवक को पकड़ लिया है, जो एक कॉलेज की छात्रा

देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे युवक को पकड़ लिया है, जो एक कॉलेज की छात्रा को सोशल मीडिया पर बार बार परेशान कर रहा था. आरोपी इंस्टाग्राम पर आये-दिन नए फर्जी अकाउंट बनाता था और लड़की की फोटो लेकर उन्हें अश्लील तरीके से बना कर पोस्ट करता था.
पुलिस के अनुसार, एक छात्रा ने 16 जून को इस मामले की शिकायत दी थी कि कोई अनजान युवक उसकी फोटो का गलत प्रयोग कर रहा है. आरोपी न केवल उसकी एडिट की गई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल रहा था, बल्कि उसके फॉलोअर्स को भी फॉलो कर उनको भी शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहा था.
जांच में सामने आया कि आरोपी लड़की की प्रोफाइल फोटो उठाकर उसे AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा अश्लील कंटेंट में बदल रहा था. जिसके बाद वह इन फर्जी अकाउंट्स से पोस्ट कर उसको बदनाम कर रहा था.
मामला गंभीर था, इसलिए साइबर पुलिस की एक खास टीम तैयार की, जिसकी अगुवाई सब-इंस्पेक्टर प्रियंका ने की. तकनीकी जांच के बाद आरोपी की लोकेशन पालम मिली. पुलिस ने बार बार निगरानी और छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी उम्र 21 वर्ष है और वह साउथ-वेस्ट दिल्ली के पालम के निवासी है.
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन भी बरामद किया है, जिससे वह यह सारा गंदा खेल चला रहा था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने किसी और को भी इसी तरह निशाना बनाया था.









