DDCA चेयरमैन Jarnail Singh की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय मीटिंग
जिस में विभिन विभागों के उच्च अधिकारी और SDM श्री जितेन्द्र कुमार और विकास पुरी सुधार समिति के चेयरमैन विकास त्यागी भी उपस्थित रहे।

DDCA चेयरमैन Jarnail Singh की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय मीटिंग चेयरमैन कार्यालय (राजागार्डन) में रखी गयी, जिस में विभिन विभागों के उच्च अधिकारी और SDM श्री जितेन्द्र कुमार और विकास पुरी सुधार समिति के चेयरमैन विकास त्यागी भी उपस्थित रहे।
कोरोना काल से उभरती दिल्ली में पिछले 17 महीने से विकास कार्य लगभग थम से गए हैं। इन सभी रुके हुए कार्यों की समीक्षा चेयरमैन द्वारा की गई ओर सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए गए। ककरोला मोड़ से बसई दारा पुर तक की नजफगढ़ नाले के आस पास हो रही इंक्रोचमेंट को हटाने और बारिशों के बाद होने वाले मच्छरो के प्रकोप को भी रोकने के लिए कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए।
विकास त्यागी द्वारा एनडीएमसी, एनपीएल, लक्ष्मी विहार नीलकमल, ब्रदर हुड और एसबीआई अपार्टमेंट के साथ जाने वाले बरसाती नाले और साइड की RCC को नए सिरे से बनाने की भी बात रखी. और नील कमल के सामने वाली सड़क पर पिछले 2 वर्ष से एक बड़े पेड़ के हिस्से को हटाने की बात रखी जिस पर श्री जरनैल सिंह विधायक तिलक नगर और चेयरमैन DDCA ने तुरंत प्रभाव से कार्य करने के लिए कहा।
ये भी पढ़े: Delhi Corona Bulletin: जानें 10 अगस्त 2021 दिल्ली कोरोना अपडेट










