शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी भीषण आग, दो लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग लगने के मामला सामने आया है। यहां पर एक ई-चार्जिंग स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग लगने के मामला सामने आया है। यहां पर एक ई-चार्जिंग स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। ये पूरी घटना शाहदरा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह-सुबह ई-चार्जिंग स्टेशन में आग लगी। हालांकि सूचना मिलते ही वहां पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियों को रवाना किया गया। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में 2 की मौत, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दो लोगों की जलकर मौत
दरअसल, दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार (25 मई) को एक ई-चार्जिंग स्टेशन में भयंकर आग लग गई। आग लगने की हादसे की सुबह करीब 6:40 बजे शाहदरा के मोती राम रोड के पास हुई। दमकल विभाग को सुचना मिली और करीब 5 दमकल गाड़ियां वहां पर भेजी गईं। सुबह 8:30 बजे तक आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटनास्थल से दो जले हुए शव मिला हैं और 4 घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 400 वर्ग गज में फैले क्षेत्र में टिन शेड के नीचे ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे।

ई-रिक्शा में लगी थी आग
बता दें कि कुछ दिन पहले शाहदरा इलाके में ही ई-रिक्शा में आग लग गई थी। यहां एक शख्स ने ई-रिक्शा को चार्ज में लगाया था। इसी बीच अचानक से ई-रिक्शा में आग लग गई। आग लगने के बाद घर में धुआं भर गया। वहीं दम घुटने की वजह से दो बच्चों समेत 6 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। आनन-फानन में पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से आगे के इलाज के लिए उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से 30 वर्षीय सनी 5-10% झुलस गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!