meta name="keywords" content="new-delhi-city-general, Fire broke out, Fire broke out in Malviya Nagar, Delhi Fire, Delhi police,,Delhi news"/>

मालवीय नगर में घर में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर 5 की बचाई जान

देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में शुक्रवार की दोपहर को अचानक एक घर में भीषण आग लग गई। आग घर के तीसरे फ्लोर

देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में शुक्रवार की दोपहर को अचानक एक घर में भीषण आग लग गई। आग घर के तीसरे फ्लोर पर लगी थी, जिसमे फंसे आग में दो बच्चे के साथ 3 लोग और थे। पुलिस कर्मियों ने फ्लैट की पिछली दीवार को तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस को मिली सूचना
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को लगभग 2:28 मिनट पर मालवीय नगर में एक घर के तीसरे फ्लोर पर आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई मिली। जिस पर पुलिसकर्मी उसी वक्त घटनास्थल पर पहुंच गए। जहाँ तीसरी मंजिल पर काफी आग लगी थी। आग लगने की वजह से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। पुलिस वालों ने सभी फ्लैट खाली कराए। इस दौरान दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

तभी वहां के लोगों ने बताया कि जिस फ्लैट में आग है उसमें दो बच्चे एक 4 साल और दूसरा 7 साल फंसे का हुए हैं। ये बात सुनते ही पुलिसकर्मी वहां गए।

पुलिसकर्मियों ने फ्लैट के पिछली दीवार को तोड़ी और कुछ ही देर में फ्लैट के अंदर गए। और फंसे दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। फ्लैट में बच्चों के साथ एक और भी शख्स फंसा हुआ था। जिसे पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!