झगड़े का बीच-बचाव कर रहे सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी में झगड़े के चलते बीच-बचाव कर रहे दो भाइयों पर चाकू से वार कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में

देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी में झगड़े के चलते बीच-बचाव कर रहे दो भाइयों पर चाकू से वार कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में मोहम्मद नदीम की मृत्यु हो गई, जबकि मोहम्मद नबीन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घर के पास रहने वाले कुछ लड़के नदीम के चाचा से लड़ रहे थे। नदीम और नबीन बीच-बचाव करने गए तो आरोपियों ने उन्हें मीट काटने वाले चाकू से वार किया।

जिला पुलिस रोहित मीना ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी आदिल को गिरफ्तार किया है। आदिल के भाई अरमान, दोस्त जहांगीर और बाकि की तलाश चल रही है। फहीम तथा आदिल का एक-डेढ़ महीने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मंगलवार को उसी बात पर उनका एक बार फिर विवाद हुआ था। नदीम घरवालों के साथ नई सीमापुरी में रहता था। परिवार में पिता नईम, मां सबीना बेगम के साथ तीन भाई नवेद, नबीन अमान और एक बहन भी हैं। नईम पहले ऑटो चालक था। हादसे में जख्मी होने के बाद से वह घर पर ही थे।

नदीम डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से पद रहा था और साथ ही निजी कंपनी में नौकरी भी करता था। नदीम के चाचा फहीम ने कहा कि मंगलवार शाम को वह घर पर था। इस बीच पड़ोसी आदिल भाई अरमान, दोस्त जहांगीर व अन्यों के साथ उसके घर पर पहुंचा। आरोप है कि सभी लड़के शराब के नशे में थे। आरोपियों ने फहीम को आवाज लगाकर बुलाया। बाद में दरवाजे पर लात मारने लगे। फहीम घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने मारपीट कर दी।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!