दिल्ली के विश्वास नगर में करंट लगने से मजदूर की हुई मौत, लिफ्ट चलाते समय हुआ हादसा

देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विश्वास नगर इलाके से एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ. बता दें, यहां पर एक निर्माणाधीन इमारत में

देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विश्वास नगर इलाके से एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ. बता दें, यहां पर एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे मजदूर को जोर का करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान 30 साल के बबलू से हुई है, जो बिहार के सहरसा जिले का निवासी था.

जानकारी के अनुसार बबलू झिलमिल इलाके में अकेला रहता था और अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने के लिए मजदूरी करता था. उसके घर में पिता, मां, पत्नी और चार बच्चे हैं. बुधवार को बबलू विश्वास नगर की गली नंबर-2 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रहा था. वह अपने बाकि के साथियों के साथ चौथी मंजिल तक मसाला चढ़ाने का कार्य कर रहा था.

बता दें कि मजदूर एक मोटर द्वारा से लिफ्ट खींचकर ऊपर मसाला भेज रहे थे. दोपहर को करीब 12 बजे जब बबलू कार्य कर रहा था, उसी के चलते लिफ्ट में अचानक करंट आने लगा। बबलू करंट की चपेट में आया और उसी वक्त वह बेहोश हो गया. हादसे की सुचना प्राप्त होते ही वहां पर लोग और बाकी मजदूर एक साथ आ गए. उसी वक्त पुलिस को मामले की जानकारी मिली. पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और बबलू को अस्पताल लेकर गई, पर डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. पुलिस का कहना है कि वे मौके पर मौजूद कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रहे हैं. शुरूआती जांच में यह मामला करंट लगने से हुई दुर्घटनावश मृत्यु का लग रहा है, पर लापरवाही की भी जांच की जा रही है. अगर जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!