दिल्ली

गणपति विसर्जन के दौरान हुआ एक बड़ा हादसा, 4 बच्चे यमुना में डूबे, 3 लापता

दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में गणेश चतुर्थी के बाद शनिवार 11 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 बच्चे यमुना में डूब गए

दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में गणेश चतुर्थी के बाद शनिवार 11 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 बच्चे यमुना में डूब गए। खबर के मुताबिक, एक बच्चे को बचा लिया गया लेकिन बाकी 3 बच्चों की कोई खबर नहीं।

जानकारी के मुताबिक लापता बच्चों की पहचान शिवम, विवेक और विजय के रूप में हुई है, वहीँ जिस बच्चे को डूबने से बचा लिया गया उस बच्चे को जग प्रवेश चंद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस खबर के चलते गणपति विसर्जन का जश्न का माहौल मातम में बदल गया।

सूत्रों के अनुसार, विसर्जन के दौरान लोग नाचते गाते हुए, जश्न बनाते हुए यमुना में विसर्जन के लिए जा रहे थे जिसमें बच्चे भी शामिल थे। ख़ुशी के माहौल में मातम तब छाया जब अचानक से 4 बच्चे यमुना नदी में डूबने का शिकार बने। अफरा तफरी के माहौल में एक बच्चे को डूबने से बचा लिया गया।

Tax Partner

ऐसा बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने नदी में गोता लगाकर बच्चों को ढूंढ़ने की कोशिश भी की लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चला। मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

ये भी पढ़े:- 13 September Hindu Panchang: जानें राधा अष्टमी और अन्नपूर्णा प्रयोग का महत्व

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button