लक्ष्मी नगर के मंगल बाज़ार इलाके में हुआ बड़ा हादसा, आग लगने से 1 की मौत

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में शुक्रवार 24 सितंबर की सुबह आग लग गई। आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई है

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में शुक्रवार 24 सितंबर की सुबह आग लग गई। आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई है। इसी के साथ एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह आग लक्ष्मीनगर के मंगल बाज़ार इलाके में स्थित एक घर में लगी थी। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने मिलकर आग को बुझाया है।

खबर के मुताबिक, मंगल बाज़ार की उस ईमारत की दूसरी मंज़िल पर आग लगी थी। सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी। फ़िलहाल फायर ब्रिगेड का कहना है कि आग पर पूरे तरीके से काबू पा लिया गया है और अभी कूलिंग प्रोसेस चल रहा है। ज़ख़्मी दमकल कर्मी को फ़िलहाल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली में बढ़ रही शराब की किल्लत, सरकार ने जारी किए नए निर्देश

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!