दिल्ली मे 4 मंज़िल की बील्डिंग में लगी भीषण आग, कई झुलसे

नई दिल्ली में बुद्ध विहार इलाके एक घर में भीषण आग लग गयी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची। हादसे में 5 लोग बुरी तरह झुलसे।

दिल्ली के बुध विहार इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। आग आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास घर में लगी थी। इस हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं। जिनमें से एक फायरकर्मी भी शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नही चल पाया है। कई लोगो को समय रहते वहां से रेस्क्यू भी किया गया।

यह हादसा रोहिणी के बुध विहार फेस-1 में स्थित एक घर मे हुई। जब अचानक आग लगने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के समय ज्यादातर लोग सोए हुए थे। उसी दौरान अचानक लगी आग से कई लोग चपेट में आ गए।

Insta loan service

सूचना के बाद मौके पर फायर की करीब आधा दर्जन गाडियाँ आग बुझाने के लिए पहुंची। घायल लोगो को मौके से कैट्स एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल में ले जाया गया। वहीं इस हादसे में आग बुझाते समय एक फायर कर्मी भी घायल हो गया। शार्ट सर्किट से लगी आग, बील्डिंग में फंसे को निकाला।

स्थानीय निवासी के अनुसार आग शार्ट सर्किट की वजह से नीचे पार्किंग में लगी। फिर आग की लपटें ऊपर तक पहुँच गयी और ऊपर फ्लोर पर रह रहे लोगों तक पहुंच गई। कई लोग आग की चपेट में आने से झुलसे गए। जबकि आस पास के लोगो और फायर कर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को समय रहते रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां हुई जलकर खाक।

इस घटना में बील्डिंग की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी है। करीब 100 गज में बनी इस 4 मंजिला बिल्डिंग में करीब 8 फ्लेट बने हुए हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों को मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल फायरकर्मी का भी ईलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। गनीमत रही कि समय रहते बील्डिंग में फंसे और लोगो को बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!