सीलमपुर इलाके में हाशिम बाबा गैंग के बदमाश को मारी गोलियां, मौत
देश की राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गैंगवार में एक युवक को गोलियों से वार कर मार दिया गया। बदमाशों ने मिस्बाह नाम के एक

देश की राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गैंगवार में एक युवक को गोलियों से वार कर मार दिया गया। बदमाशों ने मिस्बाह नाम के एक युवक को 15 से अधिक गोलियां मारी। बदमाशों ने मिस्बाह को घेरकर 20 से अधिक फायरिंग की। जिसमें मिस्बाह को 15 गोलियां लगी। पुलिस के अनुसार मिस्बाह पर हत्या तथा लूट के काफी मामले दर्ज हैं। वह जुलाई में जेल से बाहर आया था। हत्याकांड को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के एक कुख्यात गैंगस्टर छेनू के घर से कुछ दूरी पर मिस्बाह को अनजान हमलवारों ने गोली मारी। मिस्बाह उत्तरी पूर्वी दिल्ली के हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा था। उस पर 7 केस दर्ज थे।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 10:40 बजे सीलमपुर पुलिस स्टेशन को फायरिंग की हादसा की खबर मिली। सीलमपुर जामा मस्जिद के पास वहां पर पहुंचने पर एक आदमी घायल मिला, जिसे JPC हॉस्पिटल लेकर जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पीड़ित की शिनाख्त मिस्बाह के निवासी जाफराबाद से हुई।
मृतक पर दर्ज थे कई मामले
पुलिस ने कहा कि सीलमपुर पुलिस स्टेशन में इस मामले से जुडी धाराओं के चलते केस दर्ज किया गया है। क्राइम में मौजूद आरोपियों की जल्द से जल्द शिनाख्त करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक पर मर्डर, हत्या की कोशिश, रॉबरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े 7 क्रिमिनल केस थे। फोरेंसिक टीमें क्राइम की जगह से सबूत इकट्ठा कर रही हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।









