पीरागढ़ी में दो छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दोनों की मौत

पीरागढ़ी में रविवार शाम स्विफ्ट से टक्कर होने पर नौवीं कक्षा की दो छात्राओं की उसी वक्त मौत हो गई। दोनों ट्यूशन के लिए घर से जा रही थीं।

पीरागढ़ी में रविवार शाम स्विफ्ट से टक्कर होने पर नौवीं कक्षा की दो छात्राओं की उसी वक्त मौत हो गई। दोनों ट्यूशन के लिए घर से जा रही थीं। सड़क पार करते वक्त कार ने दोनों को टक्कर मार दी। लेकिन चालक को लोगों ने हाथो-हाथ पकड़कर पीटा और तुरंत ही पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से कार चलाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, छात्राओं की पहचान वंशिका (14) और मानवी (14) से हुई। दोनों उद्योग नगर की झुग्गी में रहने वाली छात्राएं थीं और सर्वोदय कन्या विद्यालय में पढ़ती थी। सुल्तानपुरी के रहने वाले रवि सक्सेना ने बताया कि दोनों लड़कियां पीरागढ़ी के होंडा शोरूम के पास सड़क को पार ही कर रही थीं, जिसके चलते नांगलोई की और से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मारी।

कार से टककर लगने पर एक छात्रा उछलकर कार के बोनट पर गिरी और शीशा से अंदर गिर गई, जबकि दूसरी लड़की दूर जा गिरी। हादसा होते ही वहां पर भरी संख्या में लोग जमा हो गए और लोगों ने कार चालक को दबोचकर वहीँ पिटाई कर दी, जबकि दोनों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से घर वालो ने दोनों छात्राओं को बालाजी अस्पताल में लेकर गए। और अस्पताल में रविवार रात मानवी की मौत हो गई, जबकि सोमवार दोपहर वंशिका ने भी दम तोड़ दिया।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!