विवेकानंद कॉलेज की दूसरी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती

देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में डीयू के विवेकानंद महिला कालेज की दूसरी मंजिल से एक छात्रा ने छलांग लगा दी। घायल हालत में

देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में डीयू के विवेकानंद महिला कालेज की दूसरी मंजिल से एक छात्रा ने छलांग लगा दी। घायल हालत में 19 साल के छात्रा को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती किया, हालत गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल में लेकर गए।

विवेक विहार थाना पुलिस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि छात्रा बयान देने की हालत में नहीं है। उसके घरवाले से पूछताछ कर जांच कर ही है।

परिवार के साथ पीतमपुरा में रहती है छात्रा
पुलिस ने कहा कि छात्रा अपने घरवालों के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। वह डीयू के स्कूल आफ ओपन लर्निंग से पढ़ रही है। विवेकानंद कालेज में हर रविवार को उसकी कक्षा लगती है। वह 6 अक्टूबर को कालेज गई थी। अचानक से दूसरी मंजिल से कूद गई।

सुबह 10:50 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। छात्रा के हाथ तथा पैर में काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने वहां जाकर छात्रा के घरवालों को वारदात की सूचना दी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!