गुरुग्राम में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार 3 की मौत

दिल्ली एनसीआर में गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर

दिल्ली एनसीआर में गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार के पुरे परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे 3 दोस्तों की मृत्यु हो गई। तीनों दोस्त राजस्थान के निवासी थे और तीनों के घरो में एक दम मातम छाया हुआ है। पुलिस ने तीनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

भिवाड़ी के मिलकपुर के रहने वाले विक्रम, हरचंदपुर के रहने वाले सिंकदर प्रजापति, यूटीआई भिवाड़ी के संदीप और भिवाड़ी में किराए पर रहने वाले बाबूलाल कार में बैठ होकर गुरुग्राम आए हुए थे। शुक्रवार की देर रात वह अपने घर भिवाड़ी की तरफ जा रहे थे। करीब 2 बजे उन्होंने सिधरावली गांव के पास अपनी कार भिवाड़ी मोडऩे के लिए सर्विस लेन पर गए थे। और सर्विस लेन पर wrong side से गुरूग्राम की और जा रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई।

बताया जा रहा है कि कार की टक्कर इतनी तेज थी कि उसमें बैठे हुए सिंकदर प्रजापति, संदीप तथा बाबूलाल की उसी वक्त समय मौत हो गई,जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया .

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!