नरेला में घर की बालकनी से गिरकर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत, मामले की छानबीन जारी

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके के हिंद अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल में बालकनी से गिरकर ढाई वर्ष की बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची की

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके के हिंद अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल में बालकनी से गिरकर ढाई वर्ष की बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची की पहचान मीरा से हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त बच्ची बालकनी के करीब अपने भाई के साथ खेल रही थी। इस चलते वह रेलिंग पर चढ़ी और अचानक से नीचे गिर गई। लोगों ने हादसे की सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों काे सौंप दिया है।

सुचना के अनुसार मीरा अपने पिता उमेंद्र कुमार, मां आरती 2 भाइयों 12 वर्ष के आर्यन और 10 वर्ष के प्रिंस के साथ हिंद अपार्टमेंट की 11 वीं मंजिल पर फ्लैट में रहती थी। मूलत: उत्तर प्रदेश के एटा मैनपुरी के निवासी वाले उमेंद्र रिक्शा चलाते हैं। उनकी पत्नी सोनीपत के कुंडली में एक फैक्टरी में काम करती हैं। आरती ने कहा कि रोजाना के जैसे शनिवार की सुबह वह और उनके पति अपने काम गए थे। घर में उनके दोनों बेटे और बेटी थी। दोपहर में उमेंद्र घर आए और 2 घंटे घर में रहे। उसके बाद वह फिर रिक्शा लेकर वहां से चले गए। रात 8 बजे किसी ने फोन कर उमेंद्र को कहा कि उनकी बेटी छत से नीचे गिर गई है।

वह भागकर घर पहुंचे। जहां पता चला कि आस पास के लोग बच्ची को लेकर राजा हरिश्चंद्र अस्पताल गए हैं। अस्पताल जाने पर डाक्टरों ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बालकनी में कम से कम 3 फुट का रेलिंग लगा है। लोगों का कहना है कि बालकनी में जाल होने से बच्ची की जान बच सकती थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!