मेट्रो से फिर से वायरल हुआ एक वीडियो जिसमे अब भीख मांगता दिखा बुजुर्ग
एक बुजुर्ग का भीख मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे एक यात्री द्वारा वीडियो को दिल्ली मेट्रो रेल के अंदर का दृश्य है

दिल्ली मेट्रो के अंदर आये दिन कोई न कोई वायरल होती चीजे अभी रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसमे कोई नाचने हुए और कोई आपत्तिजनक हरकत की वीडियो बनता दीखता है और वायरल हो जाता है।। ऐसे में अब एक और इसी से जुडी खबर सामने आयी है जहां अब एक बुजुर्ग का भीख मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे एक यात्री द्वारा वीडियो को ट्वीट कर ये दावा किया गया है कि यह दिल्ली मेट्रो रेल के अंदर का दृश्य है।
When did this start happening in the metro?
(A physically challenged person begging in the metro coaches) @OfficialDMRC pic.twitter.com/3AmHd2AUph
— Mehak Sharma (@writerindenial) July 24, 2023
इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते है कि कैसे एक दिव्यांग बुजुर्ग मेट्रो के अंदर ही यात्रियों से भीख मांगता नजर आ रहा है। साथ ही वह एक कोच से दूसरे कोच में भी भीख मांगने जा रहा है और ऐसे में वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की अब टिप्पणी कर रहे हैं जिसमे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने खुद ट्वीट कर वीडियो को लेकर इसकी जानकारी दी है कि वह जांच पड़ताल के बाद इस तरह की घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
दिल्ली मेट्रो में रोमांस का वीडियो हुआ वायरल
फिलहाल मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो में कोने वाली सीट पर बैठकर कपल रोमांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक दूसरे से लिपटे हुए कपल किस कर रहे है। कई लोगों ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर भी किया है। कपल की इस हरकत को देखकर दिल्ली मेट्रो से शिकायत भी की है, तो कई कुछ लोग इस वीडियो को लेकर मजे ले रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मेट्रो के अंदर कपल के किश का वीडियो येलो लाइन का है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










