वसंतकुंज में होटल की छत से कूदकर महिला ने दी जान, जॉंच में जुटी पुलिस
देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज में एक महिला ने बेटे के गम में इम्पीरियल होटल की छत से कूदकर अपनी जान दी। महिला दीया सैनी के

देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज में एक महिला ने बेटे के गम में इम्पीरियल होटल की छत से कूदकर अपनी जान दी। महिला दीया सैनी के 10 साल के बेटे की मृत्यु से अवसाद का शिकार हो गई थीं। इस मामले के बाद क्लब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी काफी सवाल खड़े हो रहे हैं।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतका दीया सैनी सेक्टर बी-1 वसंतकुंज में पति विशाल सिंह के साथ रहा करती थी। उनके पति गुरुग्राम में एक बैंक में मैनेजर के पद पर हैं। पुलिस ने बताया कि ब्लड कैंसर से उनके 10 साल के बेटे की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह बेटे के गम में काफी गुमसुम रहने लग गयी थीं। फिर वह डिप्रेशन का शिकार हो गयी। महिला 17 दिसंबर की 10 बजे क्लब पहुंचीं। जिसके बाद वह छत पर गईं और चौथी मंजिल से उसने छलांग लगा दी। पीड़िता को पास के फोर्टीज अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
एक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे से एक दिन पहले मृतका क्लब में आयोजित पारिवारिक पार्टी में मौजूद थीं। बताया गया है कि इस के चलते ही उन्होंने छत पर जाने का रास्ता और छत आदि का पता किया था। पार्टी के अगले दिन वह सुबह उसी इंपीरियल क्लब में गए थे और छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारी क्लब की सुरक्षा को लेकर काफी सवाल खड़े कर रहे हैं।
ये सवाल हैं…
महिला क्लब की सदस्य नहीं थी वह फिर क्लब में कैसे गईं।
इसके बाद वह छत पर चली गई और क्या उसको किसी ने देखा नहीं।
छत पर स्वीमिंग पुल है। स्वीमिंग पुल में अटेंडेंट 24 घंटे तैनात रहता है फिर घटना के समय अटेंडेंट क्यों नहीं था।









