दर्द से तड़प रही महिला ने Safdarjung Hospital के परिसर में बच्चे को दिया जन्म
सफदरजंग हॉस्पिटल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ पेट दर्द से तड़प रही एक महिला को एडमिट नहीं किया गया

दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ पेट दर्द से तड़प रही एक महिला को एडमिट नहीं किया गया। जिस वजह से महिला ने अस्पताल के परिसर में सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।
महिला के परिजनों ने आरोप लागया है कि सोमवार की रात को महिला के पेट में दर्द हुआ और वह दर्द से चीला रही थी जिसके बाद उसे तुरंत सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहाँ उसे एडमिड नहीं किया गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे दर्द से जूझ रही महिला के आसपास कुछ महिलाओं ने घेरा बनाया हुआ था जो उसकी डिलीवरी कर रही है।
इस वीडियो में हॉस्पिटल की सिक्योरिटी गार्ड्स भी दिखाई दे रही है बता दें कि मोके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि महिला और उसका परिवार रात से ही हॉस्पिटल के चक्कर काट रहा है लेकिन डॉक्टरों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट करने से मन कर दिया था।
डॉक्टरों का कहना है की जब महिला उनके पास आई तो उसे दर्द नहीं हो रहा था। जिसके बाद महिला ने सुबह हॉस्पिटल परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया। फ़िलहाल बच्चा और उसकी माँ पूरी तरह से सुरक्षित है।
ये भी पढ़े: बिना PUC के वाहन चालकों को भेजा नोटिस, 10 हज़ार का लगेगा जुर्माना