एक तरफा प्यार में युवक ने किया चाकू से महिला पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, शास्त्री पार्क इलाके में एक तरफा प्यार के चलते युवक

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, शास्त्री पार्क इलाके में एक तरफा प्यार के चलते युवक ने युवती पर चाकू से वार किये है। जिसके कारन वह घायल हो गयी। चार महीने पहले युवती की शादी किसी और युवक के साथ जाने से वह नाराज था। हादसे के चलते ही वहां मौजूद लोगो ने आरोपी को दबोच लिया तथा उसे पुलिस को सौंप दिया। घायल युवती को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है।

जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई गयी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे मामले की जांच की। आरोपी की शिनाख्त गांव सकोर, किशनगंज, बिहार के रहने वाले शाह बाबू (23) से हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार दोपहर 3.25 बजे पुलिस को हमला होने की सुचना प्राप्त हुई। मौके पर गयी पुलिस को इस बात का पता चला कि महिला को जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं लोगों ने युवती पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पीड़िता को पहले से जानता था। पीड़िता और वो दोनों बिहार के किशनगंज में पड़ोसी थे। पीड़िता की शादी 4 माह पहले मोहम्मद मुन्ना के नाम के व्यक्ति से हुई। वह हैदराबाद में एक दर्जी का कार्य करता है। वह उस युवती से मिलने के लिए वहां से दिल्ली आया था। बात करने के वक्त किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई और उसने चाकू से महिला पर वार कर दिया।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!