दिल्ली में शादी के 23 दिन बाद लगा ली युवक ने फांसी, एक राज है राजीव की मौत
देश की राजधानी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार की शाम को फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राजीव कुमार

देश की राजधानी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार की शाम को फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राजीव कुमार से हुई है। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट मिला। घरवालों का कहना है कि एक मई को ही राजीव की शादी हुई थी। शादी के बाद से वह काफी परेशान था। राजीव ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। खजूरी खास थाना पुलिस घरवालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से यूपी के कासगंज के रहने वाले राजीव परिवार के साथ जीरो पुश्ता, खजूरी खास में रहते थे। घर में पिता अमर सिंह, मां, तीन बहनें और 3 भाई हैं। राजीव अपने पिता के साथ सब्जी बेचने का काया करता थे। एक मई को राजीव की सत्यवती से शादी हुई थी।
परिजनों ने पुलिस को कहा कि मंगलवार को राजीव अपने कमरे में शामिल थे। कुछ देर बाद घरवाले उसके कमरे में गए तो वह फंदे से लटके हुए मिले। परिजनों ने फंदे से उतारा और पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद राजीव का शव कब्जे में लिया। पुलिस राजीव की पत्नी व परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।









