दिल्ली के प्रीत विहार में करंट लगने से एक युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
देश की राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार में एक युवक को करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि यह मामला किचन में

देश की राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार में एक युवक को करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि यह मामला किचन में बर्तन रखते वक्त हुआ है। करंट लगने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्य बताया दिया। मृतक की शिनाख्त सतेंद्र नेगी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, एस प्रीत विहार में एक जानकारी मिली, जिसमें सतेंद्र नेगी पुत्र गुलाब सिंह नेगी उम्र 60 साल के रहने वाले गली नंबर 2 रेलवे कॉलोनी मंडावली दिल्ली ए ब्लॉक में ‘सॉल्ट कैफे’ में काम करता है। किचन में रैक के अंदर बर्तन रखते वक्त उसे गीजर बोर्ड से करंट लग गया। उन्हें मेट्रो अस्पताल लेकर गए, जहां पर उन्हें मृत बता दिया गया। क्राइम टीम का निरीक्षण किया गया। थाना प्रीत विहार में इस मामले को दर्ज किया गया और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









