दिल्ली के मुकुंदपुर में घर के बाहर खड़े युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में फायरिंग और मर्डर की हादसे में तेजी देखी गई है. पिछले शनिवार को मुंडका इलाके

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में फायरिंग और मर्डर की हादसे में तेजी देखी गई है. पिछले शनिवार को मुंडका इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने जेल से बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं रविवार को दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में 20 वर्ष के युवक की गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई.
पुलिस ने रविवार को कहा कि मुकुंदपुर इलाके में 5 लोगों को गोली लगने से 20 वर्ष के युवक की मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त रंगीला से हुई है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, युवक मुकुंदपुर इलाके में अपने घर के बाहर चार-पांच लोगों के साथ खड़ा हुआ था तभी उनके बीच आपस में बहस हुई और एक युवक ने उसे गोली मार दी, जिसमें युवक की मृत्यु हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस वारदात की जांच के लिए टीमें बना दी गई हैं. इस हादसे में हमने कुछ लोगों को हिरासत में में भी लिया है. आगे की जांच की जा रही है.









