युवती के साथ बाइक पर घूम रहे युवक की धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज
देश की राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में युवती के साथ बाइक पर घूम रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का एक मामला

देश की राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में युवती के साथ बाइक पर घूम रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का एक मामला सामने आया है। आरोपित ने पहले उसको रोका और फिर घटना को अंजाम दिया।
घायल हालत में हर्ष भाटी को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया। पांडव नगर थाना पुलिस ने रविवार को उसकी शिकायत पर हत्या की कोशिश की धारा में अक्षत शर्मा नाम के एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हर्ष घरवालों के साथ पांडव नगर इलाके में रहता है। वह गौतमबुद्ध में एक कॉलेज से एलएलबी की पढाई कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से अपनी महिला दोस्त के साथ एनएच-नौ से होते हुए अपने घर की तरफ जा रहा था।।
पांडव नगर क्षेत्र में उसे अक्षत शर्मा नाम के युवक ने उसको घेर लिया। धारदार हथियार से उसकी गर्दन और हाथ पर वार कर दिया। वहां पर भीड़ जुटने पर आरोपित भाग गया। पीड़ित ने अपनी दोस्त द्वारा घटना अपने घरवालों को दी।
आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी की है। पुलिस के अनुसार, आरोपित भी उसी विश्वविद्यालय में पढ़ता है, जहां पीड़ित पढाई कर रहा है। युवती के चक्कर में उसने वारदात की।









