दिल्ली में युवक की ताबड़तोड़ वार से की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण पूर्वी जिले के सनलाइट कॉलोनी में एक युवक की बुधवार यानि कल बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर

देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण पूर्वी जिले के सनलाइट कॉलोनी में एक युवक की बुधवार यानि कल बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित वहां से भाग गया। देर रात तक पुलिस को हत्यारों का किसी भी चीज का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस उपायुक्त राजेव देव ने कहा कि मृतक की शिनाख्त सराय काले खां के हरिजन बस्ती के रहने वाले 27 वर्षीय रोहित से हुई है। पुलिस ने एक आरोपित की शिनाख्त की है। पुरानी रंजिश के चलते इस घटंना को अंजाम दिया गया।

सराय काले में की रोहित की हत्या

आरोपितों ने सराय काले खां में स्टेशन रोड पर रोहित को मारा। राहगीरों ने पुलिस को इस बात की सुचना दी। पुलिस मौके पर गयी तो रोहित घायल पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर काफी जगह पर धारदार हथियार से वार मिले। उसे उसी वक्त एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित हजरत निजामुद्दीन थाने का भगोड़ा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। उसकी शिनाख्त सराय काले खां के रहने वाले मोहम्मद जावेद से हुई है। वह मूलरूप से हजरत निजामुद्दीन रहते है

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!