अपराधदिल्ली

पहाड़गंज में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली के पहाड़ गंज की चूना मंडी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि सरेआम बाजार में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है।

दिल्ली के पहाड़ गंज की चूना मंडी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि सरेआम बाजार में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें कि दिल्ली के पहाड़ गंज चूना मंडी में आपसी कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि चाकूबाजी में एक शख्स की जान चली गयी यह मामला आज सुबह का है पहाड़ गंज के आर के आश्रम मेट्रो स्टेशन से चंद दूरी पर चल रहे एक जिम में दो लोगो की कहासुनी हो गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये वाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि युवाओ की लड़ाई में बड़े कूद पड़े और एक शख्स ने दूसरे शख्स के बेटे के मुँह पर कई ब्लेड मारे फिर जब इस घटना की जानकारी घायल व्यक्ति के पिता को लगी तो वो भी लड़ने पहुँच गया और झगड़ा और बढ़ गया।

जानकारी के अनुसार मनोज नाम का शख्स गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस बाबत मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल मनोज को और जोगिंदर को पास ही के अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन गम्भीर रूप से घायल होने की वजह से मनोज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक श्वेता चौहान ने बताया कि इस वारदात में आरोपी जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल अन्य आरोपी फरार है। पुलिस पूरे मामले की जॉच कर रही है ,जल्द ही अन्य फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Insta loan services

ये भी पढ़े: जानें क्या है दिल्ली पुलिस की e-Chittha और QR कोड आधारित प्रणाली?

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button