दिल्ली में युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
देश की राजधानी दिल्ली में जाफराबाद इलाके में हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। कहासुनी होने के बाद युवक की चाकू से वार कर हत्या कर

देश की राजधानी दिल्ली में जाफराबाद इलाके में हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। कहासुनी होने के बाद युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई।
मृतक की शिनाख्त फरदीन से हुई है। जान गंवाने वाले ने 2 युवकों से गली में पूछा था कि वह कहा जाने लगे हैं, इससे नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप इस बात का है कि आरोपी नशे की हालत में थे।









