भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच मै जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके के सुभाष मोहल्ला में शुक्रवार की रात को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की

देश की राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके के सुभाष मोहल्ला में शुक्रवार की रात को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शाकिर, पुत्र सहजाद, के रहने वाले सुभाष मोहल्ला, घोंडा से हुई है। सुचना के मुताबिक, रात करीब 9:31 बजे पुलिस को यह जानकारी प्राप्त हुईव् कि एक घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा है। पुलिस वहां पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग शाकिर को जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर और भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के चलते जांच शुरू कर दी गई है। क्राइम टीम तथा एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। हत्या के पीछे की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है ।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!