ख्याला में बीच बचाव कर रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के ख्याला इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है आपको बता दें कि कंधा टकराने को लेकर हुए विवाद के चलते एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई

दिल्ली के ख्याला इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है आपको बता दें कि कंधा टकराने को लेकर हुए विवाद के चलते एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आजाद बताया जा रहा है आजाद एक पार्लर में नेल आर्टिस्ट का काम करते थे। आपको बता दें कि आरोपी ने इनकी छाती, पेट, पैर, पीठ, कूल्हे के साथ-साथ ओर कई जगहों पर करीब एक दर्जन वार किए।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस को इस मामले की जानकारी तुषार नमक युवक ने दी तुषार ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात को करीब 11 बजे तुषार अपने दोस्त रोहित के साथ गली में खड़ा था। जिसके थोड़ी देर बाद दीपक नाम का युवक वहां आया और उसने तुषार के कंधे पर टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद तुषार ने उसकी कहासुनी शुरू हो गई। शोर शराबा सुनकर तुषार की पत्नी भी वहां आ गई और दीपक उसे भी गलियां देने लगा। इस पूरी वारदात के दौरान आजाद बचाव की कोशिश की और दीपक उसे भी गलियां देने लगा। जिसके कुछ देर बाद दीपक ने सबको सबक सीखाने की बात कही और फ़ोन कर अपने दोस्तों को वहां बुला लिया।

जिसके बाद उसके दो दोस्त वहां मोटर साइकिल से पहुंचे और आजाद पर चाकू से ताबड़तोड़ वॉर कर दिया और आजाद वहां गिर गए और उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Accherishtey
ये भी पढ़े: प्रदूषण के कारण लगा BS-4 डीजल और BS-3 पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध हटा

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!