एक युवक की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कटी, गले में लगे 10 टांके

शनिवार शाम को स्कूटी सवार एक कारोबारी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिसके चलते हादसे में उसका गला कट गया

देखा जाए तो बहुत समय से स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पुलिस द्वारा चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ खूब अभियान चलाया गया। लेकिन अभी भी ये चीज़ें रुकने का नाम नहीं ले रही है जहां 15 अगस्त के बीतते ही चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिकने लगा है। इस से जुडी एक खबर शास्त्री पार्क फ्लाईओवर से सामने आयी है जहां शनिवार शाम को स्कूटी सवार एक कारोबारी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिसके चलते हादसे में उसका गला कट गया। वही किसी तरह युवक द्वारा हाथ से मांझा हटाने का प्रयास किया तो उसकी उंगलियां भी उससे कट गईं।

बता दें कि पीड़ित सोनू जैन ने किसी तरह मांझा हटाया तब तक उनके गले से तेजी से खून बहने लगा था और इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वह उसको निकलने के लिए खुद ही स्कूटी चलाकर जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद अस्पताल में उनके गले में 10 टांके लगे है। ऐसे में इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस द्वारा पीड़ित से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने क्रोध जाहिर किया है।

दरअसल, परिजनों का इस बारे में कहना है कि प्रतिबंध के बाद भी कैसे ये मांझा बिक रहा है? पुलिस के चलते सोनू जैन अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में ही रहता है और इसकी गांधी नगर बाजार में धागे की दुकान है। वही शनिवार शाम को वह दुकान बंद कर अपनी स्कूटी से घर ही लौट रहा था और इस बीच जैसे ही वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक से उसके गले में कुछ फंस गया।

जिसके बाद सोनू द्वारा स्कूटी रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक उससे बचने के लिए काफी देर हो चुकी थी जहां उसके गले पर गहरा घाव हो चुका था और सोनू ने हाथ से मांझा हटाने का प्रयास किया तो उसी कि उंगलियां कट गई। वही किसी प्रकार उसने स्कूटी रोकी और बाद में वह किसी तरह हिम्मत जुटा कर अस्पताल पहुंचा। इतना ही नहीं ये सूचना मिलने के बाद परिवार भी वहां पहुंच गया और बाद में उसका इलाज हुआ।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!