दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में युवती की हत्या, अभी नहीं हुई शव की पहचान
देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम के हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अब शाहदरा जिले के गुरु तेग बहादुर एन्क्लेव में एक युवती की

देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम के हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अब शाहदरा जिले के गुरु तेग बहादुर एन्क्लेव में एक युवती की हत्या के बाद से पूरा दहशत का माहौल है. सोमवारकी रात को एक 20 साल के एक अनजान युवती की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस को इस घटना की सूचना रात के वक्त इस मामले की सुचना प्राप्त हुई. कॉलर ने पुलिस को बताया कि एक लड़की को गोली मारी दी गई है. वहां पर गयी पुलिस ने युवती को मृत पाया.
#WATCH दिल्ली: जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक लड़की की गोली मारकर हत्या करने पर शाहदरा एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने कहा, "करीब आधे घंटे पहले कॉल मिली है कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। ये जीटीबी एन्क्लेव का इलाका है। शव देख के लग रहा है कि लड़की की उम्र 20 साल होगी। शव की पहचान अभी… pic.twitter.com/spxf66QURZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2025
जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक लड़की की गोली मारकर उसकी हत्या करने पर शाहदरा एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने बताया, “करीब आधे घंटे पहले कॉल मिली है कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। यह जीटीबी एन्क्लेव का इलाका है। शव देख के लग रहा है कि लड़की की आयु 20 वर्ष होगी। शव की शिनाख्त अभी नहीं हुई।









