शाहदरा मेट्रो स्टेशन के पास युवक को मारी टक्कर, फिर 45 मिनट घुमाता रहा ड्राइवर

शाहदरा मेट्रो स्टेशन के करीब सोमवार देर शाम को सड़क पार कर रहे एक युवक को कैब चालक ने जोरदार टक्कर मार दी तथा अस्पताल में

शाहदरा मेट्रो स्टेशन के करीब सोमवार देर शाम को सड़क पार कर रहे एक युवक को कैब चालक ने जोरदार टक्कर मार दी तथा अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर गाड़ी में बैठाकर 45 मिनट तक उसे घुमाता रहा।

आखिरकार, उसने कैब में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद प्रीत विहार में गुफा वाले मंदिर के पास शव फेंककर चालक भाग गया। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद में शालीमार गार्डन के रहने वाला रोहन कुमार से हुई है। वह दिल्ली नगर निगम के लिए काम करने वाली मेट्रो वेस्ट कंपनी के सुपरवाइजर थे।

एआई टूल की मदद पकड़ा गया कैब ड्राइवर
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर धुंधला दिखाई दे रहा। पुलिस ने एआई टूल की मदद से द्वारा कैब का नंबर पता कर आरोपित को पकड़ लिया और कैब भी बरामद कर ली है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने कहा कि सोमवार शाम गुफा वाले मंदिर के पुजारी ने मंदिर के पास एक शख्स के घायल हालत में पड़े होने की पुलिस को सुचना दी।

पुलिस ने युवक को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, पर डाक्टरों ने कहा कि पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसके मोबाइल फोन द्वारा पहचान रोहन से हुई और पता चला कि वह गौतमपुरी वार्ड में निगम के लिए कूड़ा उठाने वाली कंपनी मेट्रो वेस्ट में सुपरवाइजर थे। पुलिस ने कम से कम150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

एआई टूल से नंबर प्लेट को साफ करने पर पता चला कि कैब गुरुग्राम की लाजिस्टिक कंपनी के नाम पर पंजीकृत है और पुलिस ने गौतमपुरी स्थित घर से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह डर गया था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि किस अस्पताल में भर्ती करवाए।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!