दिल्ली के जनकपुरी में फटा AC, लपटों में घिरा पूरा घर, टला बड़ा हादसा

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में आगजनी तथा विस्फोट के मामले सामने आ रहे थे, जिसे देख लोगों को दहशत में डाल दिया है. कहीं एयर

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में आगजनी तथा विस्फोट के मामले सामने आ रहे थे, जिसे देख लोगों को दहशत में डाल दिया है. कहीं एयर कंडीशनर फटने से घर धधक उठा, तो कहीं झुग्गियों को आग लग रही. गाजियाबाद में तो एक गैस सिलेंडर फटने से युवक की मृत्यु तक हो गई.

हाल ही में दिल्ली के जनकपुरी ए-2 ब्लॉक में वीरवर को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मकान में अचानक एसी फट गया. इस धमाके के साथ ही पूरे घर में आग फैली. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के लोग भी देख उसे सहम गए. वहां के रहने वाले लोगो ने बताया, ‘बहुत जोर का धमाका हुआ. जब जाकर देखा, तो पता चला कि एसी फटा है और घर में आगी है.’ हालांकि दमकल विभाग की तेजी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

विशेषज्ञों का मानना है कि एसी की सर्विसिंग और गैस रिफिलिंग सिर्फ प्रमाणित और प्रशिक्षित तकनीशियनों से ही कराई जाए. वहीं, झुग्गी और घनी बस्तियों में बिजली और आग से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाएं मजबूत करने की जरूरत है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!