जहांगीरपुरी में मकान गिरने से हादसा, मलबे में फंसे 4 लोगों को निकाला
देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इंडस्ट्रियल इलाके में एक मकान पूरा ढह गया। मलबे में दबे हुए चार लोगों को बचा लिया है। मौके पर

देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इंडस्ट्रियल इलाके में एक मकान पूरा ढह गया। मलबे में दबे हुए चार लोगों को बचा लिया है। मौके पर दमकल की काफी गाड़ियां थी और मलबा वहां से निकाला जा रहा है। जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर आयी। राहत और तलाश अभियान भी चालू किया। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने कहा कि यहां से 4 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें एक महिला भी मौजूद है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया गया कि दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें भी मलबे में तलाशी ले रही। हादसे में अभी भी कितने लोग दबे हुए है। इस बात की जानकारी प्राप्त की जा रही है। फिलहाल अभी तक इस हादसे में किसी के मरने की कोई जानकारी नहीं है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#WATCH | Delhi: NDRF team arrives at the spot in the Jahangirpuri industrial area where a house collapsed today. Rescue and search operation is underway.
Delhi Fire Department said that 4 people have been rescued from here. https://t.co/o3vPA6491S pic.twitter.com/lzSn2PISMw
— ANI (@ANI) August 2, 2024
कई लोगों के दबे होने की आशंका
जानकारी के मुटबैक, दिल्ली के जहांगीरपुरी में शुक्रवार की दोपहर को दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा निचे ढह गया। अधिकारियों को उम्मीद है कि इमारत के हिस्से ढहने से मलबे में काफी लोग फंसे गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर एक फोन से इमारत ढहने की जानकरी मिली थी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।









