दिल्ली के खानपुर इलाके में हुआ हादसा, 3 मासूम बच्चों को लगा करंट, 1 की मौत

राजधानी दिल्ली के खानपुर इलाके में , एक पार्क में बंदर का तमाशा देखने के दौरान 3 मासूम बच्चों को लगा करंट।

राजधानी दिल्ली के खानपुर इलाके में , एक पार्क में बंदर का तमाशा देखने के दौरान 3 मासूम बच्चों को करंट लग गया। तीनों मासूमों को फ़ौरन मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा 1 बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि बाकी दोनों मासूमों को फर्स्ट एड के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान तस्लीम के रूप में हुई है जो कि महज़ 5 साल का था। पुलिस ने घर वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इस हादसे में तस्लीम का 6 साल का भाई और 5 साल का बुआ का लड़का भी शामिल था, जो करंट लगने की वजह से मामूली रूप से घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार घरवालों ने नगर निगम पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगाया है।

वहीँ पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कुछ लोगों ने बिजली के खंबे से गैर कानूनी कनेक्शन लिया हुआ था। जिसके कारण रेलिंग में करंट आ रहा था, और तीनों मासूम उसी की चपेट में आ गए।

Tax Partner

ये भी पढ़े: लक्ष्मी नगर के मंगल बाज़ार इलाके में हुआ बड़ा हादसा, आग लगने से 1 की मौत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!