दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD का एक्शन प्लान तैयार, इन जगहों पर चलेगा बुलडोजर

राजधानी दिल्ली में अब अवैध निर्माण को हटाने के लिए एमसीडी एक्शन में आ गई हैं। जानें कब और कहा चलेगा बुलडोजर

राजधानी दिल्ली में अब अवैध निर्माण को हटाने के लिए एमसीडी एक्शन में आ गई हैं। MCD ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए एक प्लान तैयार किया हैं। जिसके तहत अब दिल्ली की दक्षिणी नगर निगम ने उन इलाको की लिस्ट बना दी है, जहां अगले 10 दिनों में बुलडोजर चलेगा। इस लिस्ट के मुताबिक 6 मई को दिल्ली के ओखला इलाके में अवैध निर्माण को हटाया जायेगा। वही 10 मई को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आस-पास के अतिक्रमण को हटाया जायेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों के अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा था। जिसके बाद MCD एक्शन में आ गई है।

किन-किन इलाकों में चलेगा बुलडोजर?

  • 4 मई:- एमबी रोड और उसके आसपास, करणी सिंह शूटिंग रेंज
  • 5 मई:- कालिंदी कुंज मुख्य मार्ग: कालिंदी कुंज पार्क से जामिया नगर पुलिस स्टेशन
  • 6 मई :– श्रीनिवासपुरी प्राइवेट कॉलोनी से ओखला रेलवे स्टेशन गांधी कैंप
  • 9 मई:- शाहीन बाग जी ब्लॉक से जसोला और जसोला नाले से कालिंदी कुंज पार्क
  • 10 मई:- न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से बौद्ध धर्म मंदिर और गुरुद्वारा रोड में और उसके आसपास.
  • 11 मई:– लोधी कॉलोनी, मेहरचंद मार्केट. साईं मंदिर में और उसके आसपास और फिर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
  • 12 मई:- दिनसेन मार्ग इस्कॉन मंदिर मार्ग और उसके आसपास
  • 13 मई:- खड्डा कॉलोनी

Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: ईद के त्यौहार में ड्यूटी से गायब 60 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड  

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!