दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शुरू होगा छठी से नौवीं कक्षा में दाखिला, जारी हुआ कैलेंडर

देश की राजधानी दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र इस वर्ष के लिए स्कूल एकेडमिक

देश की राजधानी दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र इस वर्ष के लिए स्कूल एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। एकेडमिक कैलेंडर में दाखिला प्रक्रिया की तिथियाों और स्कूलों में होने वाले बाकि के कार्यक्रम और ग्रीष्मकालीन, शरद, और शीतकालीन छुट्टी के संबंध में सुचना दी है। जिसके मुताबिक सरकारी और सरकारी सहायता से स्कूलों में छठी से नौवीं कक्षा तक के सभी प्लान और नॉन प्लान दाखिले एक अप्रैल से शुरू किये जायेंगे। जबकि ग्यारहवीं में दाखिले की तारीख दसवीं कक्षा के रिजल्ट के बाद जारी की जाएगी।

दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में होने वाली अलह-अलग गतिविधियां इसी कैलेंडर में दी हुए समय के मुताबिक होगी। कैलेंडर के अनुसार छठी से नौवीं तक एक अप्रैल से शुरू होकर 10 मई तक दाखिले चलेंगे। दाखिले की प्रक्रिया 3 चरणों में रहेगी। पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन एक अप्रैल से 8 अप्रैल तक होंगे। उम्मीदवार को स्कूल का अंश 22 अप्रैल को होगा।

दूसरे चरण में ऑनलाइन आवेदन एक मई से लेकर 20 मई तक होने वाला है। स्कूल का आवंटन 10 जून को होगा। दस्तावेजों को जमा और उनका सत्यापन 11 जून से 25 जून तक किया जाएगा। जिसके बाद दाखिले का तीसरा चरण शुरू होगा। इस चरण में ऑनलाइन दाखिले एक से 20 जुलाई तक हो सकेगा।

दाखिले 18 अप्रैल से शुरू होंगे

दसवीं और बारहवीं के नॉन प्लान दाखिले के लिए फॉर्म अप्रैल 18 से मिलेंगे। आवेदन फॉर्म को 29 अप्रैल से जमा हो सकता है। इन क्लास के दाखिले के लिए एक कॉमन एडमिशन टेस्ट होगा, जो नौ मई को होगा। रिजल्ट 14 मई को जारी होगा जाएगा।

01 से 15 जनवरी तक होंगे अवकाश

कैलेंडर में लिखा गया है कि इस साल के ग्रीष्मकालीन छुट्टी 11 मई से शुरु होंगे और 30 जून तक रहेंगे। वहीं दशहरायह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!