गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए अपनाया ये तरीका, पहुंचा सलाखों के पीछे

द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो झपटमारों को पकड़ कर उनके पास से दो मोबाइल और स्कूटी पकड़ ली है। आरोपितों की शिनाख्त

द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो झपटमारों को पकड़ कर उनके पास से दो मोबाइल और स्कूटी पकड़ ली है। आरोपितों की शिनाख्त द्वारका सेक्टर 15 के प्रतीक और ककरौला के निवासी रवि से हुई है। आरोपित प्रतीक झपटे हुए मोबाइल फोन को बेच कमाए हुए पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाना चाहता था, पर उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने झपटमारी करने लगा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्पेशल स्टाफ टीम को सुचना प्राप्त हुई कि उत्तम नगर इलाके में झपटमारी के चलते स्कूटी पर सवार होकर दो युवक ककरौला पार्क के पास घूमने जा रहे हैं। जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपितों को पकड़ लिया। दो मोबाइल भी बरामद हुए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल झपटने की बनाई योजना
पूछताछ के चलते प्रतीक ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस करने के लिए उसका जन्मदिन मनाना चाहता था। पर उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने अपने दोस्ते के साथ मोबाइल झपटने की योजना बनाई और अलग-अलग इलाकों से मोबाइल लूटा। जब तक वह प्रेमिका का जन्मदिन मना पाता, तब तक पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!