स्कूल में झगड़ा और गाली गलौज के बाद छात्रा पर किया वार, लगे 50 से ज्यादा टांके

देश की राजधानी दिल्ली अमन विहार इलाके में स्कूल में हुई गाली गलौज का बदला लेने के लिए एक छात्रा ने अपनी बहन और दो अन्य छात्राओं के

देश की राजधानी दिल्ली अमन विहार इलाके में स्कूल में हुई गाली गलौज का बदला लेने के लिए एक छात्रा ने अपनी बहन और दो अन्य छात्राओं के साथ मिलकर 11वीं की छात्रा पर ब्लेड से चेहरे व कमर पर हमला कर दिया। इसमें पीड़िता के चेहरे और कमर पर करीब 50 से अधिक टांके लगे हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि हमला करने वाली मुख्य आरोपी पीड़िता की स्कूल की छात्रा है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 9 सितंबर को अमन विहार थाना पुलिस को रोहिणी सेक्टर-20 के रहने वाले एक किशोरी पर हमला होने की सुचना मिली। पीड़िता पर छात्राओं ने ब्लेड से हमला किया था। उसे उसी वक्त अस्पताल में भर्ती किया गया।

पीड़ित छात्रा अभी बयान देने की हालत में नहीं थी। छानबीन में पता चला कि 14 और 2 15 वर्ष की छात्राओं ने पीड़िता को थप्पड़ मारे, जबकि 16 साल की छात्रा ने उसके चेहरे और कमर पर ब्लेड से वार किया।

जाँच में पता लगा कि मुख्य आरोपी छात्रा पीड़िता की स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा है। 4 नवंबर को पीड़िता और मुख्य आरोपी के बीच स्कूल में झगड़ा हुआ था। उसका बदला लेने के लिए उसने अपनी बहन और बाकि के छात्राओं के साथ मिलकर उसपर वार किया।

गाली गलौज के बाद हुआ झगड़ा
पीड़िता अपने माता-पिता, एक छोटा भाई और बहन के साथ रोहिणी सेक्टर 20 की निवासी है। पीड़िता के चाचा ने बताया कि इसी स्कूल में पढ़ने वाली मुख्य आरोपी छात्रा उसकी भतीजी के साथ गाली गलौज कर रही थी। इसे लेकर 4 सितंबर को उनके बीच कहासुनी हुई थी। पीड़िता के साथ आरोपियों ने उस दिन मारपीट की थी। बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दिख रहा है कि पीड़िता को कुछ छात्राओं ने घेर कर उसपर वार किया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!