आखिर भारत के वर्ल्ड कप जीतने से कैसे बढ़ेगा दिल्ली में प्रदूषण? जानें ये मुख्य कारण
एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बताया गया कि ज्यादा संख्या में अगर पटाखे जलाए जाते हैं तो GRAP 4 कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है।

क्रिकेट की जीत भारत में एक त्यौहार से कम नहीं है जहां बात करे आने वाले वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच की तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद में ये मुकाबला होगा। ऐसे में वर्ल्ड कप में जिस तरह से भारतीय टीम द्वारा खेल का प्रदर्शन किया है, उससे उम्मीद की जारी है कि ऑस्ट्रेलिया को हराकर कप अपने नाम करेगी।
लेकिन इसी बीच भले यह मैच अहमदाबाद में होने वाला है, लेकिन अगर भारत फाइनल मुकाबले को जीत जाता है तो इसका जश्न और साथ ही साथ इसका प्रभाव देश के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले लोग भी मनाएंगे। ऐसे में दिल्ली में जश्न को माहौल होगा और जश्न के दौरन पटाखे फूटे तो दिल्ली वालों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है, क्योंकि इन दिनों वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है।
दरअसल, देखा जाये तो अगर भारत क्रिकेट विश्व कप जीत जाता है तो दिल्ली में भी प्रदूषण के और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि भारत के विश्व कप में जीत के बाद से ही प्रशंसक निश्चित रूप से पटाखे फोड़ेंगे और दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बताया गया कि ज्यादा संख्या में अगर पटाखे जलाए जाते हैं तो GRAP 4 कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में राजधानी में मुख्य सचिव की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई थी और इस चर्चा में ग्रैप 4 उपायों को लागू करने के लिए की जा रही कार्रवाई पर भी पूरी तरीके से ध्यान केंद्रित किया गया जहां ग्रैप 4 कि नियमों के चलते अब तक 16,689 BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के चलते सीधा 20,000 का जुर्माना लगाया जाता है और ग्रैप IV के तहत परिवहन विभाग की 84 टीमें और दिल्ली पुलिस की भी कुल 284 टीमें तैनात की गई हैं।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










