आश्रम फ्लाईओवर के बाद अब दिल्ली का ये फ्लाईओवर रहेगा बंद, एडवाइजरी जारी

एक खबर सामने आयी है जहां एक और फ्लाईओवर को बंद किया जा रहा है, ये धौलाकुआं से वेस्ट दिल्ली जाने के लिए इस्तेमाल होने वाला जनक सेतु फ्लाईओवर है

दिल्ली में सभी लोग ट्रैफिक कि परेशानी से बहुत ज्यादा दुखी है जहां आये दिन जाम में लोग फसे रहते है। वही थोड़े दिनों पहले ही आश्रम का फ्लाईओवर को बंद कर दिया था लेकिन एक और खबर सामने आयी है जहां एक और फ्लाईओवर को बंद किया जा रहा है। ये धौलाकुआं से वेस्ट दिल्ली जाने के लिए इस्तेमाल होने वाला जनक सेतु फ्लाईओवर है जिससे रिपेयरिंग वर्क्स के लिए बंद किया गया है और इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि ईसिस के चलते ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक अब धौलाकुआं से पश्चिमी दिल्ली जाने वालों के लिए पंखा रोड होते हुए सागरपुर फ्लाईओवर के जरिए रूट डायवर्ट हो चूका है और इस एडवाइजरी में बताया गया है कि जनक सेतु फ्लाईओवर को रिपेयरिंग के लिए तीन हफ्ते तक बंद रखा जाएगा।

साथ ही इसमें बताया कि धौला कुआं से द्वारका जाने वाले लोग स्टेशन रोड होते हुए गोपीनाथ बाजार के जरिए जा सकते है जिसके अलावा रिंग रोड से आने वाले यात्री थिमैया रोड से आएं। वहीं सदर बाजार से आने वाले लोगो को पंखा रोड होते हुए द्वारका और जनकपुरी की तरफ जस सकते है।

घर से जल्दी निकलने कि सलाह

हालाँकि, इसके साथ ही जो यात्री एयरपोर्ट से आएंगे उन्हें द्वारका पालम रोड से जाने की सलाह दी गई है और साथ ही दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से रेलवे स्टेशन जाने के लिए नांगल राया गांव से यूटर्न लेने को बताया है। इसके अलावा जो यात्री ISBT, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाना चाहते हैं उनके लिए बोलै गया है कि वह तय समय से थोड़ा जल्दी घर से निकले ताकि वो सही समय पर पहुंच सकें।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!