दिल्ली मेट्रो में Bikini Girl के बाद महिला ने भोजपुरी गाने पर किया जोरदार डांस, वीडियो वायरल
हाल ही में दिल्ली मेट्रो में आई बिकनी गर्ल काफी चर्चा में आई थी. इतना ही नहीं उसे इंटरनेट पर ट्रोल भी किया गया था. उसका यह कहना था कि कपड़े

हाल ही में दिल्ली मेट्रो में आई बिकनी गर्ल काफी चर्चा में आई थी. इतना ही नहीं उसे इंटरनेट पर ट्रोल भी किया गया था. उसका यह कहना था कि कपड़े कैसे भी डालने के लिए वह पूरी तरह स्वतंत्र हैं. वहीं अब दिल्ली मेट्रो में ही एक महिला के डांस का भी सुर्खियां बटोर रहा है। जो कि भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है. महिला के डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अवनिकारीश नाम की एक व्यक्ति ने शेयर किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में उस औरत ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी गाने पर वीडियो बनवाते हुई नजर आ रही है. महिला इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के गाने पर ठुमके लगा रही है. महिला ने लिखा, “यार बहुत हिम्मत चाहिए ऐसे मेट्रो में डांस करने के लिए.”
बता दे कि यह वीडियो कम से कम एक महीने पुराना है. इसे इंस्टाग्राम पर 16 फरवरी को शेयर किया था. अब तक महिला की इस पोस्ट पर 12,000 से लाइक आ चुके हैं और खूब कमेंट्स भी मिले हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर दो लड़कों में हुआ भयंकर झगड़ा, वीडियो वायरल









