किसानों के ऐलान के बाद दिल्ली के बॉर्डरों पर धारा 144 लागू, कीलें, दीवारें और बैरिकेड्स लगे

बता दें कि मिली रिपोर्ट के चलते, किसान मार्च को देखते हुए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सड़कों को बंद कर दिया है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां किसानों द्वारा एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है की 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली आने की खबर है और जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उनको आने से रोकने के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के तमाम बॉर्डर के अलावा सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ही ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।

बता दें कि मिली रिपोर्ट के चलते, किसान मार्च को देखते हुए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सड़कों को बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ टिकरी बॉर्डर पर भी अब बैरिकेड्स लगा दिए हैं और राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

देखा जाए तो यूपी गेट-गाजीपुर लेन पर ही लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। लेकिन इससे वाहन चालक NH9 से यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे से ही दिल्ली नहीं जा सके। ऐसे में कई वाहन चालक दिल्ली से भी आगे आने वाले रास्ते से होकर गाजीपुर मंडी की तरफ निकले और इस दौरान वाहनों की कतार लग गई है।

वहीं, कौशांबी-आंनद विहार बॉर्डर पर भी अब बैरिकेड रख दिए गए और इस पॉइंट पर वाहन चालक एक लेन से होकर दिल्ली पहुंचे जबकि कौशांबी की इंटरनल रोड़ पर कंटेनर रखकर उसे बंद कर दिया गया है। सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाले लोगों को भी अब भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में वाहन चालक यातायात संचालन को भी देखकर ही दिल्ली जाने के लिए घर से निकलें या फिर मेट्रो रेल का प्रयोग ही करें।

बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस की तैयारी

हालाँकि, पुलिस द्वारा कटीले तारों के अलावा बैरिकेड्स, कंटेनर, सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक (जर्सी बैरियर) और दूसरे अवरोधक भी लगाए गए हैं। ऐसे में अब माना जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा से आने वाले किसान इन दोनों बॉर्डर से ही राजधानी में प्रवेश के प्रयास कर सकते हैं, इसलिए पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए यहां इंतजाम किए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं सिंघु बॉर्डर पर पुलिस द्वारा अस्थायी कार्यालय और कंट्रोल बनाने के अलावा भी करीब एक किलोमीटर के दायरे में CCTV कैमरे भी लगाए हैं। साथ ही ड्रोन की मदद से एरिया की निगरानी भी की जा रही है और इस बारे में सूत्रों का कहना है कि किसानों द्वारा दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने के लिए पंजाब और हरियाणा में 15 से 20 बार रिहर्सल भी की है।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!